जगदलपुर, 4 मई 2026। रमेन डेका आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत मौलश्री का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में केदार कश्यप, महेश कश्यप, संजय पांडेय, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान राज्यपाल ने नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाते हैं।