कोंडागांव में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, रातभर बाधित रही बिजली

कोंडागांव, 3 मई । जिले में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे टूटने से शहर के अधिकांश वार्डों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बिजली विभाग की टीम ने रातभर मरम्मत कार्य जारी रखा, लेकिन कई इलाकों में अब भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *