कांगेर घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर व हेल्पर की मौत

जगदलपुर . जिले के कांगेर घाटी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कोलेंग-लेम्प्स क्षेत्र से धान लेकर जा रही एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में कुल लगभग 8 लोग सवार थे। दुर्घटना में ट्रक चालक चेतन लाल ठाकुर (32 वर्ष) और हेल्पर संजय सेठिया (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सवार लोग घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *