कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं का अधिकार छिनने की अपराधी – भाजपा

जगदलपुर। भाजपा जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज रविवार को देश की मातृशक्तियों के अधिकार व सम्मान में आवाज़ बुलंद करते हुए नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दल के खिलाफ स्थानीय गुरूनानक चौक में धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया।

भाजपा नेत्रियों ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की दृष्टि व सोच में देश की महिलायें उनके लिए अभी वोट बैंक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिये नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, जिससे मातृशक्तियों का उनका सम्मान व अधिकार मिलता। लेकिन महिलाओं के प्रति विरोध की मानसिकता रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने विपक्षी दलों के साथ उसे रोकने का कृत्य किया है। किसी का अधिकार छीनना अपराध की श्रेणी में आता है और कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का अधिकार छिनने व रोकने का अपराध किया है। भारत की मातृशक्तियां, माता,बहन, बेटियां कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी, कांग्रेस को इसका दण्ड चुकाना होगा। कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा समूचे देश के सामने उजागर हो गया है। धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल, रामकुमारी यादव,सफीरा साहू,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, मीना साहू, गीता नाग, माधवी मण्डल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री पूनम सिन्हा व आभार प्रदर्शन उर्मिला गोयल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *