लालबाग के मकान में युवक की लाश मिली

 जगदलपुर / शहर के लालबाग स्थित सनसिटी में आज सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में ही लहूलुहान हालात में मिला। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कमरे को तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस मामले की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक 28 साला का अतुल शर्मा शहर के किसी पेट्रोल पंप में काम करता था। कई दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकला था । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का हो सकता है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
आसपास के लोगों का कहना था कि उसके पिता जगदलपुर में ही रिटायर फारेस्ट रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अतुल घर में अकेला ही रहता था। अतुल के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *