ईद मिलन समारोह में सभी धर्मों का संगम

जगदलपुर, 29 मार्च बस्तर की धरती पर एक बार फिर भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली, जब ईद मिलन समारोह में सभी धर्मों के लोग एक मंच पर नजर आए। बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी एवं संगम उस कमेटी जगदलपुर के द्वारा आयोजित इस भव्य ईद मिलन समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म सहित सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यादव, आम आदमी पार्टी के समीर खान सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुस्लिम इस्लामिया डेवलपमेंट सोसाइटी बस्तर के पदाधिकारीगण, मुस्लिम युवा और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी इस आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। यह दृश्य वास्तव में “एकता में शक्ति” का जीवंत उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *