बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: धावकों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

जगदलपुर, 22 मार्च. बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मैराथन में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गईं। मैराथन मार्ग पर जगह-जगह धावकों के लिए पेयजल, फल, एनर्जी ड्रिंक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य टीमों की तैनाती भी की गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इसके साथ ही मैराथन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नर्तक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने धावकों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया। पारंपरिक नृत्य और लोक संस्कृति की झलक ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस सफल आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *