युवा साहित्यकार सौरभ आचार्य को मिलेगा ‘सरस्वती नवलेखक सम्मान’

 

जगदलपुर। बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है कि शहर के युवा साहित्यकार सौरभ आचार्य (माता श्रीमती आशा आचार्य एवं पिता श्री केशराज आचार्य) को 21 फरवरी, शनिवार को रायपुर में आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह 2026 में “सरस्वती नवलेखक सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कार्यक्रम सरस्वती प्रकाशन एवं साईंनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है l
साहित्य समारोह रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम, शांति नगर, में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के साहित्यकार और साहित्य प्रेमी शामिल होंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में सक्रिय 20 चयनित युवा लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें जगदलपुर से सौरभ आचार्य का चयन पूरे बस्तर अंचल के लिए गौरव का क्षण है। सौरभ निरंतर साहित्य सृजन के साथ युवाओं में हिंदी और अंग्रेज़ी साहित्य के प्रति रुचि एवं संवेदनशीलता जागृत करने में सक्रिय हैं। उनकी यह उपलब्धि परिवार, शहर और अंचल के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *