जगदलपुर । शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित ‘नालंदा परिसर’ का विधिवत भूमिपूजन सोमवार को वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव द्वारा किया गया। नालंदा परिसर का निर्माण लगभग 11 करोड़ 59 लाख की लागत से किया जाएगा । जिसमे 500 सीटर बैठक व्यवस्था, 24 घंटे सातों दिन पढ़ने की सुविधा, वाई फाई, पार्किंग और गार्डन की सुविधा रहेगी । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नालंदा परिसर के निर्माण से बस्तर के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में ऐसे परिसर बनाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में नालंदा परिसर के निर्माण से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को काफी सुविधा होगी। नालंदा परिसर का निर्माण धरमपुरा क्षेत्र में हो आपके विधायक श्री किरण देव लगातार प्रयासरत रहे। नालंदा परिसर के निर्माण से हमारे आने वाले पीढ़ी को शिक्षा क्षेत्र में लाभ होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार की मंशा है कि शिक्षा का स्तर बढ़ाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के हमारे युवा साथी भारत वर्ष के नींव है। बस्तर के युवा नालंदा परिसर में पढ़ाई कर अपना भविष्य खुद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय विश्व की ख्यातिप्राप्त संस्था रही है और इसी अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न निकायों में निर्माण कार्य जारी है।उन्होंने बताया कि यह परिसर बस्तर के छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जहां विद्यार्थी 24 घंटे अध्ययन कर सकेंगे और अपने भविष्य को संवार सकेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। वहीं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन एवं प्रोफेसर श्री अली ने भी नालंदा परिसर निर्माण के संबंध में अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता,लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद पूनम सिन्हा, संतोष गौर, श्याम सुंदर,बंसती समरथ, प्रोफेसर श्री अली, सुशील दत्ता, अविनाश श्रीवास्तव, समाज के हिड़मोराम मंडावी,मंगलू राम कश्यप, बसंत कश्यप,निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।निगम आयुक्त द्वारा स्वागत भाषण देते हुए नालंदा परिसर की रूपरेखा एवं इसके लाभों की जानकारी भी दी गई।