जगदलपुर
10 फरवरी को विवेकानन्द स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक किरण सिंह देव मौजूद थे और कार्यक्रम की अध्ययक्षता महापौर संजय पांडे ने की । इस मौके पर बच्चों ने वर्ष भर विद्यालय में सीखें विभिन्न कला की विधाओं की मंचीय प्रस्तुति दी जिसमें बड़ी संख्या में आए पालक और अभिभावकों ने खूब सराहा तो आमंत्रित अतिथियों ने स्कूल और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की ।
विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर निरंतर विकास कर रहा है। अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम में अध्ययनरत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कक्षा वार आकर्षक नृत्य, माइम, बासुरी वादन एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
इसे भी अवश्य पढ़िए! शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी
उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन को सराहा। सुसंयोजित, रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक ने अपने बचपन के अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और स्कूल से जुड़े अनुभवों के बारे में बताया। सभी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने सपनों पर विश्वास रखें साथ ही मेहनत व संस्कारों के साथ आगे बढ़ें।
विवेकानन्द स्कूल वर्तमान में स्वामी आत्मानंद योजना से संचालित की जा रही है और यह विद्यालय प्राचार्या मनीषा खत्री के मार्ग दर्शन में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए मनीषा खत्री बताती हैं कि बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने और उनके भीतर प्रतिभा निखारने के लिए हम यह आयोजन प्रतिवर्ष करते है। हमारे स्टाफ इसकी तैयारियों में महिने भर से लग जाते हैं ।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थिायों को मुख्य अतिथियों ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । एवं उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर कई रंगा-रंग कार्यक्रम हुए । जिसने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। हाल ही में इस विद्यायल के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा पर भी भागीदारी की है। और संसद भवन का दर्शन कर आए छात्र व हेड बॉय अजय सिंह कहते हैं कि यहां का हर विद्यार्थी प्रतिभाशाली है। और प्रत्येक दिन इस स्कूल कुछ नया सीखने को मिलता है।
अतिथियों के अलावा इस मौके पर निगम के संग्राम राणा, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल और अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी इस मंचीय प्रस्तुति का खूब आनंद उठाया ।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संस्था की व्याख्याता मनिंदर रेवतकर को संपूर्ण शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने पर अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंसी से सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं गणित संकाय में अध्ययनरत अजय सिंह को बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान मिला। साथ ही कक्षा शिक्षकों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं खेल कूद प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
इसे भी अवश्य पढ़िए! केवरामंडा स्कूल में आठ महीने से पानी का संकट, 300 छात्र परेशान
इस मौके पर मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव जी, कार्यक्रम अध्यक्ष जगदलपुर महापौर माननीय संजय पांडे, एम.आई.सी जगदलपुर सदस्य, संग्राम राणा, सुरेश गुप्ता एवं राणा घोष, पार्षद पारुल नवीन बोथरा एवं गिरजा गुप्ता, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेश ठाकुर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश शुक्ला एवं सदस्य चंद्रशेखर राव, संस्था की प्राचार्य मनीषा खत्री, समस्त स्टाफ, विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता नीति नेताम वट्टी एवं मनिंदर रेवतकर द्वारा किया गया।
नृत्य, संगीत प्रहसन सभी विधाओं से परिपूर्ण विवेकानन्द स्कूल का वार्षिकोत्सव पालकों के जहन में हमेशा बसा रहेगा। कक्षा 12 वीं के एक छात्र कहते हैं भविष्य में हम इस स्कूल-मंच पर भले ही विद्यार्थी के तौर पर न खड़े हो पाए मगर यहां मिली शिक्षा हमारा भविष्य बना रही है।
इसका श्रेय स्कूल के नेतृत्व करने वाली प्राचार्य मनीषा खत्री को जाता है।