= भाजपा ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुये सम्मिलित
= भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने महादेव घाट शिवमंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप किया
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समूचे जिले में मनाया गया। जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा के वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। स्थानीय महादेव घाट स्थित प्राचीन श्री शंकर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महादेव का पूजन जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप में सम्मिलित हुये। उन्होंने समस्त देशवासियों व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि व कुशलता की कामना की ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सनातन चेतना का स्मरण है, जो सहस्राब्दी के आघातों के बाद भी क्षीण नहीं हुई। सन् 1026 में मुगल आक्रांताओं के प्रथम आक्रमण से लेकर इतिहास के अनेक कठिन दौरों तक सोमनाथ मंदिर में प्रहार हुये, पर हर बार यह तीर्थ और तेजस्वी होकर खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर, भारत के स्वाभिमान, सास्कृतिक दृढ़ता और सभ्यतागत निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का एक हज़ार वर्षों का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है। वर्तमान में राष्ट्र अपनी अटूट श्रद्धा और सांस्कृतिक संकल्प के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ( 1026-2026) मना रहा है। आयोजन का संचालन पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व आभार प्रदर्शन पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया।
महादेव घाट शिवमंदिर में संपन्न हुये आयोजन के मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, बृजेश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, बृजेश शर्मा, आशा साहू, राजपाल कसेर,किरण दीवान, राजा यादव, संतोष त्रिपाठी, शशिभूषण रथ, विपिन मालवीय, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, रौशन सिसोदिया, मीना साहू, ममता राणा, अभय दीक्षित, अभिलाष यादव, विनय राजू, दिलीप झा, सुरेश मिश्रा, बी जयराम, यशवर्धन राव, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, यशवंत ध्रुव, खगेन्द्र ठाकुर, विनोद पाण्डेय, राज पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही, मनी विक्रम नायडू, दिलीप सुन्दरानी, कृष्णा निषाद, आदर्श ठाकुर, रौशन झा, आनंद झा, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, रेखा सिंह, विभा सिंह, शोभा रानी राव, राजेश दास, सुनील दास, सुभेन्द्र भदौरिया, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
_______