आत्मनिर्भर भारत व गांवों को समृद्ध बनाने का संकल्प भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र दरभा, जगदलपुर में तालाब उन्नयन,स्टापडेम सह सोलर पंप सहित कुल 14 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा ब्लाक में ग्राम मंगनार ,कोयनार,कांदानार ,जगदलपुर ब्लाक में ग्राम नागलसर एवं कुम्हली में स्टाॅप डेम सह सोलर पंप एवं तालाब उन्नयन निमार्ण (जल संसाधन विभाग) से कुल लागत 14 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। इसी तारतम्य में ग्राम मंगनार,कोयनार, कांदानार, नागलसर एवं कुम्हली में स्टाप डेम एवं तालाब उन्नयन निमार्ण कार्य किया जा रहा है। स्टाॅप डेम के निर्माण में क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। हमारी सरकार ने प्रदेश में शिक्षा , स्वास्थ्य,सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विकास हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि ग्राम मंगनार में तालाब उन्नयन निमार्ण कार्य लागत 02 करोड़ 97 लाख ,कोयनार में स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत 02 करोड़ 90 लाख रुपए,कांदानार में स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत 02 करोड़ 96 लाख रुपए एवं ग्राम कुम्हली में स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 90 लाख रुपए एवं ग्राम नागलसर में स्टाप डेम निर्माण कार्य लागत 02 करोड़ 75 लाख से कुल लागत 14 करोड़ 50 रुपए से क्षेत्र में निमार्ण कार्य किया जायेगा। श्री देव ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और गांव की समृद्धि के संकल्प को धरातल पर लाने में परियोजना एक सार्थक व महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र में खेती व पेयजल आपूर्ति में स्टाॅप डेम का निर्माण होने से हमारे किसानों व जनमानस को काफी लाभ होगा। क्षेत्र की जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है । जिसकी हमारी सरकार बनने से यह महत्वपूर्ण मांग पूरी हो रही है।
श्री देव ने कहा स्टाॅप डेम सह सोलर पंप निमार्ण से क्षेत्र में उन्नत कृषि एवं तकनीकी में क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही हमारी ग्रामीण व्यवस्था सृदृढ़ व मजबूत होगी। वहीं मंगनार में तालाब का उन्नयन कार्य किया जायेगा । जिससे तालाब का संरक्षण व संवर्धन किया जायेगा। श्री देव ने संबंधित विभाग को तय समय सीमा व गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के समक्ष क्षेत्र की जनता नेए मांग रखा जिसपर विधायक श्री किरण देव ने जल्द सभी कार्य को पूरा करने की बात कही। इस दौरान विद्याशरण तिवारी , रजनीश पानीग्राही,मनोहर तिवारी, नरसिंह राव, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, महेन्द्र सेठिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, पदलाम नाग,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संपत्ति महादेव नाग, जनपद सदस्य जयमनी मोर्य, संरपंच रूकमणी मोर्य ,बुधनी बधेल,सोनाधर कश्यप, एवं राजेश शर्मा,लखींधर बधेल, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, नारायण बुरानी,लैखन बधेल,अजय ,रधु सेठिया,काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *