जगदलपुर के दो प्रमुख मुक्तिधामों के कायाकल्प हेतु 57.77 लाख स्वीकृत

महापौर संजय पांडे ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

जगदलपुर, 10 अप्रैल . नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों की सुविधा और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य प्रवर्तित ‘मुक्तिधाम योजना’ के तहत शहर के दो प्रमुख वार्डों में स्थित मुक्तिधामों के उन्नयन और विकास कार्य हेतु कुल 57.77 लाख रुपये की प्रावधिक स्वीकृति प्रदान की गई है| लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 स्थित मुक्तिधाम के विकास कार्यों के लिए 27.79 लाख रुपये तथा लालबहादुर शास्त्री वार्ड आमागुड़ा चौक नया पुल के नीचे स्थित मुक्तिधाम के लिए 29.98 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। सुरक्षा हेतु मजबूत बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, परिजनों के बैठने के लिए वेटिंग शेड, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन प्लांटेशन (वृक्षारोपण) कार्य।
इन निर्माण कार्यों का उद्देश्य शोक संतप्त परिवारों को कठिन समय में एक गरिमापूर्ण और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। इसके मुख्य लाभ व्यवस्थित वेटिंग शेड और पेयजल की व्यवस्था से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले नागरिकों को धूप, बारिश और अन्य असुविधाओं से राहत मिलेगी। बाउण्ड्रीवाल के निर्माण से मुक्तिधाम की भूमि सुरक्षित होगी और बाहरी अतिक्रमण या लावारिस पशुओं के प्रवेश पर रोक लगेगी। वृक्षारोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी जो न केवल प्रदूषण कम करेगा बल्कि परिसर को शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेगा।
महापौर संजय पांडेय ने महत्वपूर्ण स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *