प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुँची

0
314

जगदलपुर, 13 अप्रैल, 2023/ भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व श्रीमती प्रियंका गांधी दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

*भरोसे का सम्मेलन, जगदलपुर*

विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया।इस दौरान श्रीमती गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की।आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। श्रीमती गांधी वाड्रा ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here