राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने किया स्टॉल्स का अवलोकन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने किया स्टॉल्स का अवलोकन
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पंडुम के उद्घाटन करने आज जगदलपुर पहुँची । उन्होंने जनजातिय झलक प्रस्तुत करने वाले विभिनन स्टॉल्स का अवलोकन किया और उन्हें सराहा ।
बस्तर आने वाले राष्ट्रपति
1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति ने 23 मार्च 1953 को बस्तर का दौरा किया, जिससे वे इस क्षेत्र का दौरा करने वाले पहले राष्ट्रपति बने।
2. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलामभारत के 11वें राष्ट्रपति ने भी अपने कार्यकाल के दौरान बस्तर का दौरा किया (स्थानीय रिपोर्टों में उनके इस क्षेत्र में दौरे का ज़िक्र है)।
3 राम नाथ कोविंदभारत के 14वें राष्ट्रपति ने जुलाई 2018 में दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बस्तर (दंतेवाड़ा और जगदलपुर सहित) का दौरा किया।
4. द्रौपदी मुर्मू 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति 7 फरवरी 2026 को बस्तर के जगदलपुर में बस्तर पंडुम उत्सव का उद्घाटन करने बस्तर पहुँची है । इस प्रकार वे बस्तर का दौरा करने वाली पाँचवी राष्ट्रपति हैं।
खबरों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू का दौरा बस्तर का पाँचवाँ राष्ट्रपति दौरा माना जाएगा ।
मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक एवं आस्था से परिपूर्ण धरती पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया । अपने एक्स हैंडल पर इसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आपका यह आगमन बस्तर अंचल सहित समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।
आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस पावन क्षेत्र में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपका सादर अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *