बीजापुर , 11 अक्टूबर . आईडी ब्लास्ट में आज एक जवान घायल हो गया. आज सुबह पुजारी कांकेर से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। उसी दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से कोबरा 206 के 01 जवान को मामूली चोंट आई है।पुलिस के अनुसार घायल जवान को प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। घायल जवान की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
magazine