नवनीत कमल का बस्तर माटी की ओर से सम्मान

जगदलपुर 01 मार्च . 28 फरवरी को बस्तर हाई स्कूल से व्याख्यता के पद से सेवानिवृत हुई श्रीमती नवनीत कमल का आज स्थानीय जगन्नाथ मन्दिर में बस्तर माटी, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से साहित्यकारों ने मिलकर पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से उर्मिला आचार्य, हिमांशु शेखर झा, रुद्र नारायण पाणिग्राही,लक्ष्मी मंडल, चंचला सावरकर, पार्वती शर्मा, महेंद्र पांडे, चमेली नेताम ‘सुवासिता’, नीता पाण्डे, डालेश्वरी पाण्डे, आदि साहित्यकार उपस्थित थे इस अवसर पर निचोड़, मासिक पत्रिका के प्रकाशक एस. करीमुद्दीन ने उपस्थित साहित्यकारों को निचोड़ की (जनवरी फरवरी 2026 ) नवीन प्रति वितरित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *