जगदलपुर. छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल ( CCHS) का निरीक्षण करने शुक्रवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और महापौर संजय पाण्डेय पहुंचे थे. CCHS अस्पताल पहुँचने पर उनका हार्दिक स्वागत continental supar स्पेशयलिटी अस्पताल के डायरेक्टर रघु एन रेड्डी ने किया. इसके बाद सांसद कश्यप, विधायक गोयल और महापौर पाण्डेय ने रघु रेड्डी से विस्तार से CCHS की सुविधाओं और कार्य प्रणाली की जानकारी ली. डायरेक्टर रघु एन रेड्डी ने उन्हें बताया की अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं ली जा रही हैँ. मरीज के रजिस्ट्रेशन, क्लिनिकल टेस्ट के सभी आधुनिक उपकरण लग गए हैँ. पुरे बस्तर संभाग और orrisa के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जायेगी. महापौर ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने कहा, इस पर डायरेक्टर रेड्डी ने बताया की ज्यादातर मेडिकल स्टाफ बस्तर के ही निवासी हैँ इन्हें प्रशिक्षण देकर continental की सेवाओं से जोड़ा गया है. इस अवसर पर mic सदस्य संग्राम सिंह राणा, cmho डॉ संजय बसाक, suprintendent मेडिकल कॉलेज डा टीकू सिन्हा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.