यूजर चार्ज के नाम पर असंवैधानिक वसूली बंद करें महापौर,बिना शासन के निर्देश बिना किसी सामान्य सभा स्वीकृति के राशि वसूलना अनैतिक कृत्य,होगा पुरजोर विरोध– राजेश चौधरी

अस्थाई व फुटपाथ व्यापारियों से यूजर चार्ज लेने हेतु शासन निर्देश हैं तो विधिवत महापौर परिषद और सामान्य सभा में विषय लेकर आए महापौर: राजेश चौधरी

जगदलपुर ..नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिस भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव महापौर संजय पांडे कांग्रेस पार्टी को धर्म विरोधी मंदिर विरोधी बोल बोल कर जनता से वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाले ढोंगियों की सरकार में आज महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों के सामने इतने वर्षों से सफाई के बाद चुना डाला जाता था ट्रिपल इंजन की सरकार में आज शिवालयों के सामने सफाई के बाद चुना डालने की हैसियत नहीं बची है जबकि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों के सामने सफाई के बाद चुना डाला जाता था दीपोत्सव के लिए चंदा लेने वाली निगम सरकार शिवरात्रि के पहले कम से कम शिवालयों के सामने ऐसी व्यवस्था देने के लिए भी चंदा मांग लेते। क्योंकि सरकार के पास धार्मिक कार्यों के लिए अब पैसा नहीं बचा है और धर्म के ठेकेदारों को भी भाजपा के नकारा सरकार की कमियां नहीं दिखती है एक तरफ महापौर खुद को धर्म का हितैषी बताते हैं और दूसरी ओर धार्मिक कार्यों के लिए सरकारी सहयोग से पल्ला झाड़ते हुए आम नागरिकों और संस्थाओं से चंदा मांगने का काम करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आगे बताया जिन फुटपाथ के फुटकर व्यापारियों से सरकार द्वारा अस्थाई दखल चार्ज लेना बंद कर दी थी आज उन्हीं फुटपाथ के फुटकर व्यापारियों से यूज़र चार्ज के नाम पर अनाप-शनाप वसूली की जा रही है जिस संबंध में किसी प्रकार का कोई सकारात्मक जवाब ना महापौर परिषद ना निगम प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है जबकि नियम है कि कोई भी कर लागू करने से पूर्व राज्य सरकार के निर्देशानुसार महापौर परिषद और सामान्य सभा से पारित करके किया जाता है जो यूज़र चार्ज वार्षिक लिया जाता था अब सनातनी महापौर बनने के बाद निगम प्रशासन के द्वारा मासिक वसूली की जाने की बात वसूली करने वाले कर्मचारी द्वारा बताई जा रही है और महापौर जी को यह वसूली जायज लगती है क्योंकि वह स्वयं महापौर बनने के बाद लगातार शहर की जनता को आर्थिक चोट देते आ रहे हैं जैसे 300 का पानी टैंकर 500 हो गया 500 वाला पानी टैंकर 1000 हो गया सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठानों में निशुल्क दिए जाने वाला टैंकर का 500 लगेगा यदि स्टोरेज करेंगे तो 300 लगेगा। तरण ताल में बच्चों का टिकट चार्ज₹50 और बड़ों का ₹100 निर्धारित था आज उसे बढ़ाकर बच्चों का ₹100 और बड़ों का ₹200 किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने वाले बीपीएल परिवारों को संपत्ति कर के दायरे में नहीं लिया जाना है परंतु महापौर जी के निर्देशानुसार उन गरीब परिवारों को जिन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है आज उन्हें संपत्ति कर दाता बना दिया गया है और अब उनसे जल कर भी 60/– प्रतिमाह के जगह 200/– प्रतिमाह लेंगे। यदि प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने वाले परिवार 300 वर्ग फुट से अधिक में निर्माण कार्य करते हैं तो अधिक निर्माण क्षेत्र का माप लेकर उनसे संपत्ति कर लिया जाना चाहिए परंतु इस दिशा में बिना किसी निर्देश बिना किसी मापदंड के सभी गरीब प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से संपत्ति कर लिया जाना न्याय संगत नहीं है महापौर जी और राजस्व सभापति कहते हैं की दर नहीं बड़े हैं रीएसेसमेंट के कारण से कर बढ़ गया है तो महापौर जी को जनता को यह भी बता देना चाहिए की किन परिवारों का रिएसेसमेंट पहले गलत लिया गया था और अभी सही लिया गया है और पहले उन्हें कौन सा दर लगा था और अभी कौन सा दर लगा है क्योंकि कई मकानों में तीन-तीन गुना टैक्स लगा दिया गया है जबकि उन हितग्राहियों के द्वारा कोई नया निर्माण नहीं किया गया है विधायक जी महापौर जी भूल गए हैं की यही जनता उनके लिए कुछ लाभदायक कार्य होगा सोच कर अपना वोट देकर इन्हें पदासीन किया है,उन्हें क्या मालूम था कि उनके पद में बैठने के बाद सबसे पहले आर्थिक चोट उन्हें ही मिलेगी,जिन्होंने अपना वोट देकर इन्हें सत्ता में बिठाया है। हमने आयुक्त नगर निगम जगदलपुर महापौर नगर निगम जगदलपुर और कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर इन सारे मांगों पर तत्काल जांच कर नियमत: संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज लेने का आग्रह किया है यदि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो नगर वासियों और उन गरीब प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों तथा फुटकर व्यापारियों को साथ लेकर कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेस पार्टी महापौर जी का एवं निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महापौर जी एवं निगम प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *