बीजापुर 29 दिसम्बर .214 बटालियन कैम्प कांडलापर्ती एवं जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा कांडलापर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान डीमाईनिंग कार्यवाही करते हुए कांडलापर्ती रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 05 किलोग्राम का IED बरामद किया गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। IED निष्क्रियकरण के उपरांत आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें माओवादियों का एक डम्प बरामद किया गया।
डम्प से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई— 1. पटाखे/सुतली बम – 20 नग 2. वायरलेस सेट की बैटरी 3. मोबाइल बैटरी एवं चार्जर4. कार्डेक्स वायर एवं प्रेशर स्विच5. माओवादी वर्दी एवं अन्य सामग्री6. बिजली का तार7. विभिन्न टूल्स8. तिरपाल9. माओवादी दस्तावेज एवं अन्य माओवादी सामग्री. सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की नापाक साजिश को विफल किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी है।