दरभा
दरभा के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में चार अन्य घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए दरभा स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया ।
दरभा थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे हुई । वाहन में 7 लोग सवार थे सभी जगदलपुर की ओर से पखनार बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुकमा की ओर जा रहे एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।
इस भीषण भिड़ंत में तीन ग्रामीणों की तत्काल मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घाटी में यातायात जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई है।