अजय सिंह बने हेड बॉय और मोक्षी पांडे बनी हेड गर्ल।

विवेकानन्द स्कूल का अलंकरण समारोह

 

अजय सिंह बने हेड बॉय और मोक्षी पांडे बनी हेड गर्ल।

प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक बने छात्र-छात्राएं

जगदलपुर /विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सोमवार के दिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का बाल संसद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों को विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल जीवन से ही कुशल नेतृत्वता एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।
संस्था की प्राचार्य मनीषा खत्री ने विद्यार्थियों को सभा में संबोधित करते हुए शाला के विकास हेतु बाल संसद गठन के महत्व और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

कक्षा 12वीं के अजय सिंह को हेड बॉय, कक्षा 11वीं की मोक्षी पांडे को हेड गर्ल चुना गया। बाल संसद के विभिन्न पदों में कक्षा 12वीं की साईं सुमन सामंत को राष्ट्रपति, कक्षा 12वीं के आदित्य शर्मा को प्रधान मंत्री, कक्षा 12वीं के दक्ष झाड़ी को गृह मंत्री, कक्षा 11वीं की शिवानी तिवारी को शिक्षा मंत्री, कक्षा 12वीं की के. अंकिता राव को खेल मंत्री, कक्षा 9वीं की रूही गुप्ता को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, कक्षा 10वीं की आराध्या श्रीवास्तव को पर्यावरण मंत्री, कक्षा 12वीं की चाहत मुर्गाे को वित्त मंत्री, कक्षा 12वीं की लावण्या साहू को सांस्कृतिक मंत्री के रूप में प्रभारी शिक्षकों द्वारा उनके कौशल और रुचि के आधार पर चुना गया। बाल संसद के गठन के साथ ही समस्त विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर सदन एवं विभिन्न रंगों के हाउस ग्रुप में विभाजित किया गया और हाउस लीडर का चयन भी किया गया।

6 से 8 तक के नोट्स के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए

6 से आठवीं तक के नोट्स

 

महानदी सदन रेड हाउस के कैप्टन मानवीर सिंह एवं अंकिता दास, इंद्रावती सदन येलो हाउस के कैप्टन येषादित्य यादव एवं कोमल ठाकुर, शिवनाथ सदन ब्ल्यू हाउस के कैप्टन उत्पल पुजारी एवं प्रीति पटेल, अरपा सदन ग्रीन हाउस के कैप्टन मोहम्मद हुजैफा एवं अनुती टेनेटी को चुना गया। संस्था के व्याख्याताओं और शिक्षिकाओं नम्रता परिहार, चेतना सिंह, भूमिका साहू एवं शकीला मोबिन को विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्रभारी मार्गदर्शिका के रूप में चयन किया गया।

अक्षिता बाजपेई 9वीं, आस्था यादव 10वीं, अमित सिन्हा 10वीं, हेमंत साहू 11वीं, अनन्या नाग 12वीं, अंकित भूआर्य 11वीं, आलिया परवीन 12वीं, अनुष्का सेन 11वीं एवं कौशल कुमार पांडे 11वीं को संसद के सदस्यों के रूप में चयनित किया गया। संस्था के पी.टी.आई नवीन कुमार के मार्गदर्शन में हाउस कैप्टन एवं विद्यार्थियों को मार्च पास्ट कराया गया। व्याख्याता नीति नेताम वट्टी के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनके कार्यों को निष्ठापूर्वक करने का शपथ दिलाया और जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुचित्रा सामंत सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश शुक्ला, सदस्य प्रमिला कपूर, संस्था की प्राचार्य मनीषा खत्री, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *