जगदलपुर /के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान तारा सिंह और पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रोज़ाना आपसी विवाद और लड़ाई होती थी। बीती रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर पति तारा सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया, जिससे मौके पर ही विजय कौर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति दूसरे कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।