बीजापुर जिला चिकित्सालय में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का भव्य शुभारंभ

बीजापुर. बीजापुर जिला चिकित्सालय में आज “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड एवं आभा कार्ड का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया गया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में 70 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आयुष्मान व वय वंदना कार्ड प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वन मंत्री माननीय श्री महेश गागड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी जी उपस्थित रहीं। दोनों ही अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए इस अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *