सुशासन या दिखावा? जनता ठगी गई—राजेश चौधरी

जगदलपुर. प्रेस विज्ञप्ति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग ढाई वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं विधायक महापौर द्वारा जनता के बीच अपनी कार्यशैली को ऐसे प्रदर्शित किया जैसे की रामराज्य आ गया है और किसी को भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने तत्काल सुशासन तिहार के नाम पर जनता के पैसे को मनमानी ढंग से खर्च करते हुए लाखों रुपए प्रचार प्रसार बैनर पोस्टर शिविर लगाने में बर्बाद कर दिया उस शिविर में आम नागरिकों से झूठे वादे किए गए झूठे सपने दिखाए गए वहां विभिन्न विषयों पर आवेदन आमंत्रित किए गए जिसमें सबसे अहम था। 1) सभी मकान मालिक को जिन्हें पट्टा नहीं मिला है उन्हें पट्टा दिया जाएगा। 2) हर किसी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा यदि उनके पास पट्टा नहीं है तो भी लाभ मिलेगा। 3) जिन मकानों में शौचालय नहीं है उन्हें पक्का शौचालय बनाकर दिया जाएगा। 4) जिन माता बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था उनको तत्काल महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। 5) वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन अपने वाले हितग्राहियों को पेंशन की राशि बढ़कर दिलाया जाएगा। 6) शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिवर्ष 1 लाख नौकरी देंगे या बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। 7) जिन्हें उज्जवला गैस नहीं मिला है उन परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
इन सब विषयों पर जनता से आवेदन आमंत्रित किए गए थे परंतु छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इन सभी मांगों में जो वादे किए थे उसके बिल्कुल विपरीत चल रहे हैं जैसे: 1) नया पट्टा देना तो छोड़ो पट्टा हेतु सर्वे तक नहीं कराया गया है बल्कि राजीव आश्रय योजना के अंतर्गत पुराने जो पट्टे बने हुए हैं क्योंकि वह पट्टा कांग्रेस सरकार के दौरान बना था इसलिए उन पट्टों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जी का फोटो लगा हुआ है इसलिए उन्हें वितरित नहीं किया जा रहा है जिसके कारण से उन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 2) हर किसी को प्रधानमंत्री आवास देना तो दूर की बात है जो आवास हितग्राहियों द्वारा बनाए जा रहे हैं उनका किस्त राशि समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं इससे सरकार की नीति और नियत दोनों स्पष्ट हो रही है। 3) लगभग 700–800 हितग्राहियों ने अपने मकान में शौचालय के लिए सुशासन तिहार में आवेदन दिया था महापौर जी और विधायक जी सिर्फ आवेदन लिए परंतु आज दिनांक तक शौचालय किसी एक व्यक्ति का नहीं बना पाए हैं। 4) उसी प्रकार से जीण माता बहनों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा था उनसे आवेदन लिया गया वह भी लगभग नगर निगम क्षेत्र में 1000–1200 आवेदन लिया गया पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजाल है एक भी नया महतारी वंदन का आवेदन स्वीकार किया हो, बल्कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को लगातार ई–केवाईसी (E–KYC) के नाम पर बार-बार लाइन में खड़ा करते हुए उनके राशि को बंद करने के उद्देश्य से परेशान किया जा रहा है। 5) उसी प्रकार से वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन अपने वाले हितग्राहियों को पेंशन बढ़ाना है तो छोड़ बल्कि विगत 6–7 माह से उन्हें नगर निगम कार्यालय और बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है सरकार समय पर उनके पेंशन की राशि को भी भुगतान करने में असक्षम साबित हो चुका है क्योंकि कई हितग्राहियों के खाते में केंद्र अंश आ चुका है परंतु राज्यांश का भुगतान नहीं हो पा रहा है। 6) प्रतिवर्ष 01 लाख नौकरी तो दूर 5000 नौकरी नहीं दे पाए हैं ना ही किसी शिक्षित बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने में भाजपा की सरकार सक्षम है। 7) उज्जवला गैस कनेक्शन की क्या बात करूं गैस सिलेंडर के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेतागण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक जी के द्वारा समाचार पत्रों में ध्यान जारी करके कहा जा रहा है की गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं परंतु जनता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है समय पर बुकिंग नहीं हो पा रहा है और लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है बावजूद इसके विधायक जी एवं भाजपा के नेतागण जिन्हें पीछे के रास्ते से आसानी से सिलेंडर मिल रहा है उन्हें लगता है की सिलेंडर की किल्लत नहीं है यदि वास्तविक रूप से सिलेंडर की किल्लत नहीं है तो मैं जगदलपुर विधायक जी बस्तर सांसद जी जगदलपुर नगर निगम के महापौर और भाजपा के नेताओं से इस विज्ञप्ति के माध्यम से आग्रह करता हूं कि अपना अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें और अपील करें की जिन्हें सिलेंडर चाहिए वह हितग्राही उनसे संपर्क करें और संपर्क करने पर भाजपा के नेतागण हितग्राहियों को सिलेंडर दिलवाने का कष्ट करें तब समझ में आएगा कि वास्तव में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है। जनता के इन अहम मांगों को पूरा करने का सपना दिखाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भाजपा के नेता उनकी भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ करते आए हैं जिसका हम विरोध करते हैं और इनकी कार्य शैली की निंदा करते हैं तथा बस्तर सांसद जी जगदलपुर विधायक जी महापौर जी से जनता की इन मांगों को लेकर निवेदन करते हैं कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षमता है तो तत्काल इन मांगों पर कार्यवाही करते हुए आम जनता बुजुर्ग माता बहनों और लोगों को हो रही परेशानियों से राहत दिलाई जाए अन्यथा घर घर चलो अभियान के तहत जनता से क्षमा याचना करें। ना की वहां पहुंच कर बस्तर की भोली–भाली जनता को फिर से नए प्रलोभन परोसने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *