नाबालिग अवस्था से गैंगरेप और रेप करते रहे।
आरोपी सेवा निवृत सरकारी कर्मचारी है
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में है
दुर्ग छत्तीसगढ़ में एक सरकारी नौकरी का लालच दिखा कर रसूखदार लोगों ने आठ साल तक रेप और गैंग रेप किया । दुर्ग पुलिस ने ऐसे 6 आरोपियों को गिरफतार किया है और अन्य की तलाश की जा रही है। नाबालिग अवस्था से शुरू हुआ था रेप का सिलसिला ये आरोपी पीड़िता को नौकरी दिलाने का लालच देकर आठ साल तक बलात्कार और सामूहिक बलात्कार करते रहे। कई बार गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत केस दर्ज किया। और जांच के बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इनमें दुर्ग नगर पश्चिम भिलाई का 37 वर्षीय विजय स्वाइन (37), और 60 वर्षीय खुर्शीपार निवासी अनिल चौधरी को पकड़ा। रविवार को तीसरे आरोपी 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी चौकड़िया पारा निवासी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक गोविंद सिंह सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी है। ए एसपी ग्रामीण दुर्ग मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता 30 जनवरी को अपनी मां के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची थी। उसने लिखित आवेदन देकर बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच 6 लोगों ने पीडब्ल्यू डी में नौकरी का झांसा देकर लगातार रेप किया ।