घासीराम बघेल भा.ज.पा. पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बस्तर जिला के संयोजक एवं श्यामसुंदर बघेल व अभिजीत महतो सह संयोजक बने

जगदलपुर . 25 मार्च . देश की सरहदों पर सेवा करने वाले सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का भारतीय जनता पार्टी सदैव सम्मान करती रही है। बस्तर के पूर्व सैनिकों को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव की सहमति से बस्तर जिले के पूर्व सैनिकों को संगठन में नई उर्जा एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपकर उनका अनुभव और अनुशासन का सम्मान किया गया है।
बस्तर संभाग के पूर्व सैनिक परिषद के संरक्षक श्री घासीराम बघेल को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बस्तर जिला का जिला संयोजक का पदभार दिया गया है एवं श्याम सुंदर बघेल एवं अभिजीत महतो को सह संयोजक नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व सैनिकों को दी गई जिम्मेदारी समस्त सैनिकों का सम्मान है। सैनिक देश के प्रहरी होते हैं हमेशा अनुशासन में रहते हुए बार्डर पर अपनी जान जोखिम में डालकर देश सेवा करते हैं। पूर्व सैनिकों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महत्व देना पार्टी की देश सेवा की विचारधारा एवं अनुशासन को दर्शाता है।
बस्तर जिले के संगठन में पूर्व सैनिकों को स्थान देने हेतु श्री घासीराम बघेल एवं बस्तर जिला के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव का आभार व्यक्त किया है। श्री घासीराम बघेल ने कहा कि पूर्व सैनिक बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से सभी को प्रेरित करते हुए भा.ज.पा. संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।