दंतेवाड़ा जिले के हाट-बाजारों और छोटी दुकानों में ये नकली 500 के नोट आसानी से चल रहे हैं, जिससे व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं। व्यापारी के द्वारा बैंक में जमा करने पर काउंटिंग मशीन इन्हें रिजेक्ट कर दिया. ये “सैंडविच नोट” हैं, जो कलर प्रिंटर से बनाए जाते हैं—नोट की दो परतें निकालकर बीच में साधारण कागज चिपकाया जाता है।पुलिस कार्रवाईपुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नकली नोटों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने कहामामले की तफ्तीश की जारही है। फागुन मेले में भी इनकी खपत की आशंका पर नजर रखी जा रही है।