जगदलपुर, 17 सितम्बर. संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर द्वारा गौधाम संचालन के लिये इच्छुक संस्थाओं से 6 अक्टूबर 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किया गया है। गौधाम में निराश्रित, घुमन्तू गौवंशीय पशुओं तथा गृह विभाग द्वारा कृषित पशु परिक्षण अधिनियम 2004 (यथा संशोधित 2011), छत्तीसगढ़ कृषित पशु परिक्षण नियम 2014 अंतर्गत जप्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जायेगा।
गौधाम स्थापना हेतु भूमि, गौधाम का उदेश्य क्रियान्वयन नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन, गौधाम संचालन हेतु पात्र संस्थायें, गौधाम के संचालन हेतु पात्रता एवं कार्यालय, गौधाम संचालन हेतु चयनित संस्था का दायित्व, गौधाम हेतु मानव संसाधन, योजना का वित्त पोषण एवं शास्ति की इत्यादि की कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें चादनी चैक जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस एवं समय सुबह 10 बजे से 5ः30 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। इसे जनसंपर्क की वेबसाईट www.jansampark.cg.gov.in में भी देखा जा सकता है।
magazine