जामा मस्जिद में अदा की गई विशेष नमाज

जगदलपुर, 21 मार्च। बस्तर जिले में में आज ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगदलपुर में जामा मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा की गई और देश-दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी।
इसके बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दिए। जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने द्विवंगत पूवर्जो को फातिया दिए। शाम को लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दिए एवं मीठी सेवईयां खाएं। जगदलपुर में इस समय विभिन्न वर्गों का अलग अलग त्योहार मनाया जा रहा है हिंदू जहां चैत्र नवरात्र में माता की विशेष पूजा की जा रही है माता के मंदिरों में सजावट की गई है। वहीं कल सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बहरहाल आज ईद का पावन पर्व हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।