जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं मिशन गांव चलो अभियान के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य जी के द्वारा नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी गठन प्रकिया हेतु महत्वपूर्ण बैठक ली गई.इस बैठक में बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी के विस्तार व आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और गाँव-गाँव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प ले “मिशन गाँव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,संतोष सेठिया ब्लॉक अध्यक्ष,लेखन बघेल,दयाराम कश्यप, विद्याधर जिराम, कमल, मंगलसाय, रमेश पात्रों, लिमसर बघेल, लखीराम, मोहन, लोकनाथ, नीलकंठ गोयल, महादेव, रजत जोशी, अजय पांडे, देवदास बघेल, गोपाल, निमकेतन बघेल, गणेश गोयल, बाबूराम, जलंदर कश्यप, मौसु कश्यप, जलपति, जदूनाथ, देबरो, सुधियां, रुपनाथ, तुलसी, अनंतराम आदि मौजूद रहे।