समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर, 11 फरवरी  कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करें, अन्यथा संबंधित कर्मचारी को अर्थदण्ड अधिरोपित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण निर्देशों का और प्राथमिकता वाले योजनाओं के क्रियान्वयन को समय सीमा में पूरा किया जाना है। उक्त विषय की समीक्षा हर साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में होगी, इसकी जानकारी सभी विभाग अद्यतन कर रखें। कलेक्टर श्री आकाश बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ले रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने सम्पूर्णता अभियान के संकेतकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने अनुभाग क्षेत्र में पीडीएस दुकानों के निगरानी समिति का गठन करवाएँ। तहसीलदारों के द्वारा एमआईएस एंट्री, राजस्व सर्वे, डिजिटल ब्लॉक सर्वे, खसरा का सर्वे और अभिलेख शुद्धिकरण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *