भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने ग्राम पंचायत चिलकुटी में किया सी सी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने आज नानगुर मंडल के ग्राम चिलकुटी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। ग्राम चिलकुटी मे भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का ग्रामवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सर्वप्रथम माता गुड़ी में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक श्री किरण देव ने कहा कि ग्राम चिलकुटी में 09 लाख की लागत से सी सी सडक का निर्माण कार्य किया जायेगा। सड़क निर्माण से ग्राम के जनता को आवागमन में सुविधा होगी। श्री देव ने कहा जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार चौमुखी विकास हो रहे हैं । विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना हमारी प्राथमिकता में है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, सुब्रतो विश्वास,रैदू नाग, संरपंच गौरमनी नाग, पतिराम,धरमू मंडावी, मनोहर सेठिया, राधेश्याम सेठिया, प्रकाश नागेश, सतीश सेठिया,पीलाराम,लखमू बधेल,उदय दुबे,राजेश ओगले, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *