जगदलपुर, बस्तर, 18 फरवरी। बस्तर के राज्य परिवार के सदस्य महाराजा कमलचंद्र भंजदेव का विवाह 20 फरवरी को मध्यप्रदेश के नागोद राजघराने में होने जा रहा है। इस विवाह समारोह में देशभर के 100 से अधिक राजघराने शामिल हो रहे है। इस विवाह समारोह में राजपरिवार की कुलदेवी दंतेश्वरी माई जी की छत्र और उनकी छड़ भी शामिल की जायेगी। राजगुरू नवीन ठाकुर ने बताया कि राजघराने में पहली शादी महाराजा रूद्रप्रताप देव का 1908 में रानी कुशुमलता के साथ हुआ था। 107 वर्षों के बाद बस्तर स्टेट राजपरिवार में कमलचंद्र भंजदेव का विवाह होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव का विवाह मध्यप्रदेश के किला नागोद महाराजा शिवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री महाराजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ 20 फरवरी को होने जा रहा है। इस शादी में शामिल होने के लिए देशभर के राजघराने बराती बनकर यहां से जाएंगे। राजमहल में इन दिनों ऐतिहासिक शादी की आभा देखते बन रही है।
राजमहल को विवाह कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है। दंतेवाड़ा में स्थित दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी परमेश्वर नाथ जीया ने बताया कि दंतेश्वरी माता का छत्र और छड़ी पहली बार किसी विवाह में शामिल होगी। पूर्व राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के बारात में दंतेश्वरी माता का छत्र और छड़ी शामिल किया जाएगा 18 फरवरी को छत्र और छड़ी को राजमहल जगदलपुर ले जाया जाएगा। बता दें कि साल में माईजी की छड़ी और उनका छत्र केवल बस्तर दशहरा और फागुन मड़ई पर ही बाहर निकाला जाता है। इसमें भी फागुन मड़ई पर जिले मैं ही छड़ी और छत्र की परिक्रमा होती है। विवाह में शामिल करने छत्र और छड़ी को जगदलपुर और फिर यहां से नागौद ले जाने प्रोटोकाल तैयार किया जा रहा है।
छत्र और छड़ी को दंतेवाड़ा में सलामी दी जाएगी। फिर यहां से जवानों के साथ ही छड़ी और छत्र को जगदलपुर तक पहुंचाया जाएगा। किसी वीआईपी प्रवास की तरह ये प्रोटोकाल तैयार किया जाता है, जिसमें छत्र-छड़ी को कब-कहां रोका जाएगा, इनका उल्लेख किया जाता है। राज परिवार की कुल देवी हैं दंतेश्वरी माता दंतेश्वरी माता के छत्र और छड़ी को अभी तक किसी भी विवाह में इससे पहले शामिल नहीं किया गया है। चूंकि राज परिवार के सदस्य का विवाह होने जा रहा है। राज परिवार दंतेश्वरी माता के प्रथम पुजारी हैं। साथ ही दंतेश्वरी माता राजपरिवार की कुल देवी भी हैं।
बस्तर महाराजा विवाह समारोह
