ऑटोमेटिक AK-47 रायफल बरामद , मुठभेड़ जारी

बीजापुर , 05 फरवरी .  जिले के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।
डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवानों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हुआ।मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 रायफल मिलने की भी सूचना है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *