शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य की अध्यक्षता में पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न …

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई जिसमें नगर निगम क्षेत्रों में जनता के मुद्दों को उठाने की रणनीति व वार्डों में पानी,सड़क,और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग व आगामी कार्ययोजना को लेकर विशेष रूप चर्चा की गई …

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं को लेकर उदासीन है,भाजपा की नगर निगम सरकार शहरी क्षेत्र के वार्डों में पानी,सड़क,और सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है महापौर महोदय सिर्फ अपनी वाहवाही लूटाने में व्यस्त हैं आगामी दिनों में जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर निगम में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

इस बैठक में उदय नाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,मंडल अध्यक्ष बलराम यादव,महामंत्री अभिषेक नायडू,पार्षद जाहिद हुसैन,सुशीला बघेल, राकेश मौर,अफरोज बेगम, शुभम यदू, कैलाश नाग,जसमीत कौर,जस्टिन भवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *