भाजपा आयोजन प्रयोजन में व्यस्त
भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया
जगदलपुर / शहर के मध्य और सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले क्षेत्रों में चोरियां हो रही है। दंतेश्वरी मंदिर की चोरी की को लेकर चर्चाएं थमी नहीं थी कि सनसिटी जैसे रिहायशी इलाके में चोरियों ने लोगों को सकते में डाल दिया । पुलिस की कार्यवाही से उम्मीद लगाए बैठी जनता को सिर्फ सीसीटीवी फुटेज ही देखने को मिल रहा है।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अपनी जारी विज्ञप्ति में स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है-“यदि शासन प्रशासन अपराधी को जल्द से जल्द नहीं पकड़ती है तो कांग्रेस पार्टी शासन प्रशासन के खिलाफ जंगी व और भी उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होगी जिसकी जवाबदेही भाजपा शासन और प्रशासन की होगी।“

सुशील मार्य ने पुलिस व्यवस्था पर भी तंज कसा है विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से शहर में चोरियां बढ़ती जा रही है और इन चोरों से अब हमारे मंदिर भी अछूता नहीं है शहर में बढ़ता चोरों का यह आतंक भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिचायक बन चुका है
बस्तर पुलिस ने दंतेश्वरी मंदिर चारी प्रकरण में नौ टीमों का गठन कर इसकी जानकारी मीडिया को साझा की थी । मगर सनसिटी में चोरी की वारदात को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया ।
ज्ञात हो कि बीती रात चोरों ने शहर के सनसीटी में रहने वाले जूते के व्यवसायी के घर से जेवरात नगद सहित कुल 16 लाख रुपए की की चोरी की है। इसके अगले ही दिन मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में निवासरत एक ही साथ पांच पांच डाक्टरों के घरों को निशाना बनाया है।
इसे भी अवश्य पढ़िए! पुलिस ने जारी की चोर की तस्वीर : दंतेश्वरी मंदिर चोरी प्रकरण
सवाल है ! अखिर ये चोर कैसे बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम देकर आजाद घूम रहें है जबकि प्रदेश में सुशासन और रजत जयंती मनाई जा रही है। सुशील मौय कहते है। कि माई दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर शहर के अन्य 6 घरों में चोरी होना यह दर्शाता है कि बेखौफ घूम रहे अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस की हालत पस्त हो चुकी है वहीं अपराधी अपराध करने में मस्त हैं और शासन प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधि आयोजन प्रयोजन में व्यस्त है ।सुशील मौर्य के मुताबिक शहर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है पुलिसिंग की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है ।