विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

जगदलपुर 15 दिसम्बर . आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर महोदय को किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं को शामिल किया गया

1. धान खरीदी में वर्तमान ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मांग की गई कि टोकन व्यवस्था को 75 प्रतिशत ऑफलाइन एवं 25 प्रतिशत ऑनलाइन किया जाए, ताकि अशिक्षित एवं ग्रामीण किसान आसानी से धान बेच सकें।

2. किसानों को बिना पूर्व सूचना दिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन की कटौती न की जाए, क्योंकि इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

3. धान खरीदी में निर्धारित मापदंड से अधिक मात्रा में धान लिमिटेड किया जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इस व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा करंजी धान खरीदी केंद्र (लेंस) का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों से सीधी बातचीत की गई, जिसमें कई प्रकार की समस्याएं सामने आईं। इन सभी विषयों पर लेंस प्रबंधक एवं किसानों के साथ चर्चा की गई।

जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि एक्सेल शीट में लगभग 41,540.300 क्विंटल धान की एंट्री दर्शाई जा रही है, जबकि कई किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है। यह स्थिति यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वयं मौके पर जाकर अपनी आंखों से देखी।
अत इस कार्यक्रम में मुख्यतः भारतीय किसान यूनियन के संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार जिला अध्यक्ष रमेश गोयल जिला उपाध्यक्ष बलीराम पुजारी जिला सचिव जगतु राम कश्यप आदि किसान उपस्थित। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *