जगदलपुर, 27 नवम्बर । शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने बस्तर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दलपत सागर के रानी घाट के पास बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में बैठकर नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 216 नशीली कैप्सूल, एक स्कॉर्पियो वाहन और चाकू बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।