उसूर के पुजारीकांकेर जंगल में माओवादी डंप बरामद, 50 बीजीएल सेल जब्त

सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिली विस्फोटक सामग्री, खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान

बीजापुर। जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना उसूर क्षेत्र के पुजारीकांकेर के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। डंप से 50 नग बीजीएल (BGL) सेल जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान पुजारीकांकेर के जंगलों में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। सुरक्षा बलों ने जब इन स्थानों की तलाशी ली तो वहां माओवादियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखा गया डंप मिला। तलाशी के दौरान उसमें से 50 नग बीजीएल सेल बरामद किए गए।

बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध विस्फोटक सामग्री से दूर रहने की अपील

बीजापुर पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत करने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को इसकी सूचना दें। ऐसी किसी भी सामग्री को छूने या उसके पास जाने से बचें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *