राहत शिविरों में पहुंचकर बस्तर महाराजा ने जाना लोगों का हाल

 

समस्याओं से हुए रूबरू, जल्द निराकरण का दिया भरोसा

जगदलपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव ने राहत शिविरों का दौरा कर वहां ठहरे लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान राजस्व सभापति नगर निगम जगदलपुर संग्राम सिंह राणा एवं जयरामदास मानिकपुरी भी उनके साथ मौजूद रहे।
राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर बस्तर महाराजा ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संग्राम सिंह राणा ने भी राहत शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लोगों से चर्चा की और आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निराकरण कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *