जगदलपुर। शहर में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के हाजी वसीम अहमद अपनी टीम के साथ पहुंचे और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की।
राहत कार्य के दौरान प्रभावित परिवारों को दूध, चाय, बिस्कुट, मिक्सचर, भोजन और पीने के पानी सहित आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस सेवा कार्य में गुलजार नगरिया और महफूजा हुसैन ने भी सहयोग किया और प्रभावित परिवारों की मदद की।
हाजी वसीम अहमद ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। राहत एवं सेवा कार्य के माध्यम से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
