सक्रिय पार्षद जाहिद हुसैन का वार्ड में अनवरत दौरा,पूरी संवेदनशीलता व तत्परता से राहत कार्य में जुटे ….

 

जगदलपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। कई क्षेत्रों में लोगों के घरों एवं आसपास पानी भर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसी विषम परिस्थितियों में प्रवीर वार्ड के कांग्रेस पार्षद ज़ाहिद हुसैन सुबह से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य में जुट सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान जाहिद हुसैन जलभराव से प्रवीर वार्ड में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र कोहकापाल,खड़कघाट,दूरखुटा गली, राजामठ गली और पनारा पारा स्कूल के पीछे सहित प्रभावित घरों की स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंचाने तथा राहत कार्यों में पूरी तत्परता से सहयोग कर राहत शिविर में जाने हेतु अपील कर रहे हैं..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *