सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करने वाले 30 पुलिस जवानों को वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया है। इन जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
वीरता पदक से सम्मानित जवानों में प्रधान आरक्षक क्र. 973 सोडी रामा, प्रधान आरक्षक क्र. 419 सोडी अजय, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2311 बोड़डी लक्ष्मैया, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2264 कट्टम मुत्ता, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2321 समल रमेश, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2159 कुहराम रामबाबू, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2353 माड़वी कोसा, आरक्षक क्र. 1515 पंडा रोहित, आरक्षक क्र. 1656 वेट्टी छोटे लाल, आरक्षक क्र. 1617 सोयम जोगा, आरक्षक क्र. 1454 करतम लिंगा, आरक्षक क्र. 1277 जयसिंह नाग, आरक्षक क्र. 204 राजेन्द्र नाग, आरक्षक क्र. 456 रामधर कश्यप, आरक्षक क्र. 478 माड़वी गंगा, आरक्षक क्र. 1088 नरूम दुल्ला, आरक्षक क्र. 251 कड़ती रामा, आरक्षक क्र. 1121 मासन चन्द्रा, आरक्षक क्र. 399 मड़कम गंगा, आरक्षक क्र. 1677 सोडी नरेश, आरक्षक क्र. 493 मड़ाकी देवा, आरक्षक क्र. 397 माड़वी मुकेश, आरक्षक क्र. 759 मड़कम भीमा, आरक्षक क्र. 993 कुंजाम पोदिया, आरक्षक क्र. 240 वंटटा देवा, आरक्षक क्र. 1506 सायम राज, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2166 सोयम लच्छो, डीएसएफ आरक्षक क्र. 2116 माड़वी रमेश, डीएसएफ आरक्षक क्र. 341 सरियम रमेश तथा आरक्षक क्र. 1576 माड़वी कन्ना शामिल हैं।
नक्सल मोर्चे पर साहस की मिसाल
सुकमा जैसे चुनौतीपूर्ण और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवान लगातार कठिन परिस्थितियों में अभियान संचालित करते हैं। ऐसे अभियानों में दिखाई गई बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाना उनके साहस और समर्पण का सम्मान है।
इन 30 जवानों का सम्मान सुकमा के सुरक्षा बलों के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य जवानों को भी कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।