जगदलपुर। भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर शनिवार को शांति नगर शक्ति केंद्र के अंतर्गत स्थित मां दुर्गा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम से लौटते समय ललितपुर के पास हुई कार दुर्घटना में घायल होने के बाद श्री किरण सिंह देव का नई दिल्ली के वेदांत अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा मंदिर में सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ किया तथा आरती कर मां दंतेश्वरी एवं मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः संगठन एवं जनता का नेतृत्व करें।
इस अवसर पर शांति नगर शक्ति केंद्र एवं किरण सिंह देव के गृह निवास क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री संतोष बाजपेयी, शैलेश कुमार, हरपिंदर सिंह, राहुल पासवान, गीता प्रियतमा, मनीषा तिलक, मीना विश्वकर्मा, रोहिता तिलक, जयवती प्रसाद, रश्मि नाग, अर्चना शर्मा, सुखविंदर कौर, सत्यवती महापात्र, अर्चना तिलक, सुष्मिता सिंह तथा राधा बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।