आकाशीय बिजली का कहर: पोन्दुम में 10 मवेशियों की मौत

भैरमगढ़/बीजापुर। भैरमगढ़ ब्लॉक के पोन्दुम गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 7.30 बजे हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के कई मवेशी खेत और खुले स्थान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

हादसे में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशियों की जान गई है। वहीं पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की मौत हुई है।

घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद राजस्व और पशु विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है।

नुकसान एक नजर में

लक्ष्मण हपका – 2 मवेशी
बुधराम हपका – 2 मवेशी
दशरथ बघेल – 2 मवेशी
पिंकी बघेल – 1 मवेशी
सुंदरी हपका – 1 मवेशी
आसमती हपका – 1 मवेशी
मन्नू हपका – 1 मवेशी

कुल मौत : 10 मवेशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *