नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के ग्राम कोड़िलियार में लेपर्ड गेको प्रजाति की दुर्लभ छिपकली दिखी जवानों ने रात्रि ड्यूटी के दौरान देख और इसका वीडियो बनाया छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ छिपकली का मिलना जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
यह प्रजाति आमतौर सूखे सदाबहार जंगलों और पथरीली इलाकों में पाई जाती है, इसका शरीर रंगीन होता है इस पर गहरे भूरे और पीले रंग के पट्टे होते हैं उसकी पूंछ का रंग शरीर से अलग होता है जिसमें अक्सर सफेद और काली रंग के पट्टे होते हैं।