जगदलपुर . नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के 130 कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के कई कमांडर और वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान 124 आधुनिक हथियार और 5205 जिंदा कारतूस भी सुरक्षा बलों को सौंपे हैं।
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन-1 और बटालियन-2 के कमांडर एंड्री कलिथम उर्फ उइके कल्लू, कोरसा लक्कू, चालासानी नवथा उर्फ चंद्रा, इरपा रामू उर्फ विनोद, मुचाकी उंगल उर्फ सुधाकर और पोट्टम अरुणा उर्फ सानिकी जैसे महत्वपूर्ण कैडर शामिल हैं। इन सभी के मुख्यधारा में लौटने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

बरामद किये गये हथियारों में
1 एलएमजी,
31 एके-47 राइफल,
21 इंसास राइफल,
20 एसएलआर,
18.303 राइफल,
1 कार्बाइन,
2 पिस्टल,
1 यूएस कार्बाइन,
1 एफएएल राइफल,
2 बीजीएल,
1 स्टेन कार्बाइन,
18 सिंगल शॉट बंदूक तथा
4 एयरगन शामिल हैं।इसके साथ ही विभिन्न कैलिबर के 5205 जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल के वर्षों में किसी एक आत्मसमर्पण में इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमा कराना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।