डॉ बुदि प्रकाश मूर्ति ने जीता कांस्य पदक

जगदलपुर. 23 फरवरी  .  डॉ बुदि प्रकाश मूर्ति ने 15 से 21 फरवरी तक गोवा में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।  50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल मुकाबले में डॉ मूर्ति ने लगातार दमदार जीत दर्ज की। उन्होंने पहले दौर में तेलंगाना के सुनील कुमार, दूसरे दौर में आंध्र प्रदेश के नागराजू और – तीसरे दौर में कर्नाटक के एम. मंजूनाथ को हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में अशोक कुमार को पराजित कर उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ शिलांग आरएसबी के खिलाड़ी शीश राम को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के शीर्ष चार खिलाड़ियों में स्थान सुनिश्चित किया। कांस्य पदक मुकाबले में उन्होंने अपने ही राज्य के खिलाड़ी डॉ सुदेश तिवारी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में देशभर से 128 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। डॉ मूर्ति इससे पहले भी अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे वेटरन मिश्रित युगल में 2 स्वर्ण, वेटरन पुरुष युगल में 1 स्वर्ण, एकल वेटरन में 1 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *