दिन की रोजगार गारंटी,अवसंरचना और आय सुरक्षा पर जोर : महेश कश्यप

जगदलपुर । बस्तर जिले के नानगुर मंडल अंतर्गत ग्राम बिरिंगपाल में “विकसित भारत जी-राम जी विधेयक” विषय पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद कश्यप के आगमन पर ग्राम वासियों ने अतिथि सत्कार करते हुए तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत किया l कार्यक्रम से महेश कश्यप ने पूर्व ग्राम देवी के दर्शन कर जनता की कुशल मंगल की कामना की l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा विकसित भारत जी-राम जी विधेयक की अवधारणा, उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में सांसद कश्यप ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता है कि विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंचे और समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम जी विधेयक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने तथा आय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने बताया कि इस विधेयक के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष गारंटीकृत मजदूरी रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जबकि पूर्व में यह सीमा 100 दिन थी। यह गारंटी उन परिवारों के लिए लागू होगी जिनके वयस्क सदस्य स्वेच्छा से अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए पंजीयन कराते हैं। मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर अथवा कार्य पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *